मनोज तिवारी पत्नी का नाम
भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को हाल ही में बेटी हुई है। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी (Rani Tiwari) से उनका 8 साल पहले तालाक हो गया था। पहली पत्नी रानी तिवारी से भी उनको एक बेटी हुई थी। बड़ी बेटी का नाम जिया है। जिया अपनी मां रानी तिवारी के साथ मुंबई में ही रहती है।
अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) से लॉकडाउन में शादी की थी। अप्रैल महीने में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) से शादी की थी। मनोज तिवारी दोबारा शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बेटी जिया के जिद के कारण उन्होंने दूसरी शादी की। मनोज तिवारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका पहली पत्नी रानी तिवारी (Rani Tiwari) के साथ रिश्ता खत्म हुए 10 साल हो चुका है।
मनोज तिवारी ने कहा कि जिया और उनकी माँ रानी मुंबई में रहती है। वो उन दोनों के साथ संपर्क में रहते हैं। मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) के बारे में बताते हुए कहा कि सुरभि उनका प्रशासनिक काम देखती थीं। वह एक गायिका भी हैं। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ एक संगीत वीडियो में भी काम किया है।
मनोज तिवारी ने अपनी पहली पत्नी रानी तिवारी के साथ रिश्तों पर बोलते हुए कहा कि अब उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत तनाव में था जब 2010 में रानी के आग्रह पर अलग हो गया था। तब जिंदगी कुछ अजीब सी हो गई थी।
बता दें कि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने भोजपुरी को फिर से जिंदा किया। मनोज तिवारी के साथ-साथ रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे कलाकारों ने भोजपुरी को नया जीवन देने का काम किया। इसके अलावा अभिनेत्रियों में चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, अंतरा सिंह मोनालिसा, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह ने भी भोजपुरी सिनेमा में अपना बेस्ट योगदान दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.