उत्तर प्रदेश में आज रात 10 बजे से लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद

उत्तर प्रदेश लॉकडाउन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है। लॉकडाउन आज (10 जुलाई) रात 10 बजे से लागू होगा। इस दौरान केवल अस्पताल और जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहेंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को नियंत्रित करने की कोशिश के तहत राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाएँ ही खुली रहेंगी।

रेलवे और मालवाहक गाड़ियों पर रोक नहीं

55 घंटों के इस लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों पर कोई रोक नहीं रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्गों और राजकीय राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही पहले की तरह जारी रहेगी। रेलवे का संचालन पहले की तरह ही होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, 11 से 12 जुलाई तक सफाई और स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इस अभियान में शामिल कर्मियों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। निर्माण कार्यों की भी अनुमति है। इस दौरान एक्सप्रस-वे, बड़े पुल और सड़कों से जुड़े सभी निर्माण कार्य जारी रहेंगे।

10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस यूपी में

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 10,373 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में 1, 248 नए मामले राज्य में सामने आए हैं। यूपी में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 21,127 है। राज्य में कोरोना से अबतक 862 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अबतक 10,36,106 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में सामने आए हैं। नोएडा से सटे दिल्ली में हालात बेकाबू होने के चलते यहां पर सतर्कता बरती जा रही है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now