बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर से लॉकडाउन, पटना समेत कई जिले बंद

बिहार में कोरोना

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने राजधानी पटना समेत कई जिलों को फिर से बंद कर दिया है। जिन जिलों को फिर से लॉकडाउन किया गया है वहां पर सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियाँ बंद रहेंगी। राज्य के भागलपुर, पटना, किशनगंज और नवादा जिले को फिर से बंद कर दिया गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

राजधानी पटना में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 से 16 जुलाई तक राजधानी पटना को फिर से लॉकडाउन कर दिया है। डीएम कुमार रवि ने छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश बुधवार शाम को जारी किया। पटना में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी व निजी कार्यालय, धार्मिक स्थान आदि बंद रहेंगे।

भागलपुर 4 दिनों के लिए बंद

बिहार के भागलपुर में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए भागलपुर को गुरुवार से चार दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर में सभी तरह की गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में इसका निर्णय किया गया।

राज्य के किशनगंज जिले को भी 72 घंटों के लिए बंद किया गया है। किशनगंज के शहरी क्षेत्र में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मंगलवार, 7 जुलाई से 72 घंटे के लिए लॉक डाउन लगाया गया। शहर में सुबह 7 बजे से लॉकडाउन लागू रहेगा। डीएम आदित्य प्रकाश ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में जहां ज्यादा भीड़-भाड़ वाला इलाका है और जहां संक्रमण ज्यादा फैला है। ऐसे जगहों को चिन्हित कर 72 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है।

नवादा और कैमूर भी बंद

नवादा और कैमूर जिले को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या वृद्धि होने के कारण बंद कर दिया गया है। जिले में 10 जुलाई के पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। नवादा और कैमूर के शहरी क्षेत्र, नगर पंचायत एवं प्रखंड मुख्यालय के बाजारों को 3 दिनों के लिए बंद किया गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now