सपने में भगवान कृष्ण की पूजा करना
सपनों की दुनिया के कई रहस्य हैं जिससे हमलोग अंजान हैं। सपनों का मतलब भी अलग-अलग होता है। सपने में भगवान कृष्ण को देखने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। यह सपना हमेशा ही शुभ होता है। माखनचोर कृष्ण के बाल रूप के दर्शन और उनकी पूजा करना बहुत ही शुभ होता है। सपने में भी कई बार हम खुद को कृष्ण की पूजा करते देखते हैं। आइए जानते हैं उसका मतलब क्या होता है?
यदि आप सपने में खुद को कृष्ण की पूजा करते हुए देखते हैं तो उसका मतलब होता है कि आपका पार्टनर आपसे बहुत ही खुश है और वह सच्चे मन और आदरपूर्ण आपसे प्रेम करता है। सपने में भगवान कृष्ण की पूजा करते देखना प्रेम संबंध में एक नया मोड़ लेकर आता है।
ऐसा सपना आने से रिश्तों में दरार धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं। पति-पत्नी का प्रेम विश्वास से भर जाता है। जीवन में दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा रहते हैं। किसी भी समस्या में दोनों कभी अलग नहीं होते हैं। सपने में कृष्ण की एक साथ पूजा करते हुए दर्शन से पति-पत्नी का रिश्ता गहरा होता है।
सपने में कृष्ण को माखन खिलाते हुए देखना बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में कोई खुशखबरी आने वाली है। आप कुछ नया कार्य करने वाले हैं जिसमें आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी। धन लाभ भी हो सकता है।
सपने में यदि आप भगवान कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करते हैं तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसी मान्यता है कि कोई गर्भवती महिला सपने में कृष्ण के बाल स्वरूप को देखती है तो उसके घर में भी कृष्ण जैसा ही नटखट पुत्र का जन्म हो सकता है। यदि आपके घर में पहले ही कोई छोटा बच्चा है तो ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपका वह बच्चा कृष्ण की तरह ही शरारती होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.