Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है? कैसे इसका Benefit ले सकते हैं?

Kisan Samman Nidhi Yojana

किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) जैसा कि नाम से जाहिर होता है कि किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों से जुड़ी योजना है। यह एक केंद्रीय योजना है। इसमें 100 फीसदी केंद्र द्वारा फंडिंग की जाती है। इस योजना को दिसंबर 2018 में लागू किया गया था। Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत हर किसान को प्रत्येक साल 6 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत किसानों को प्रत्येक 4 महीने पर किस्त जारी करती है। हर किस्त में 2 हजार रुपए किसानों को दिए जाते हैं। पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजी जाती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच भेजी जाती है।

Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Online

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply कर सकते हैं। किसान सम्मान निधि योजना में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो घर बैठे ही किसान सम्मान निधि योजना में registration कर सकते हैं। किसान कॉर्नर में दिया गया PM Kisan Registration का विकल्प दिया गया है।

Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
Kisan Samman Nidhi Yojana Registration

सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर दाई ओर Farmer Corner का विकल्प मिलेगा। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कई जानकारियाँ दी गई हैं। फार्मर कॉर्नर के नीचे New Farmer Registration का विकल्प मौजूद है।

इसमें किसान खुद से किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन किसानों को रजिस्ट्रेशन में दिक्कत हो रही है या वे नहीं जानते कि कैसे रजिस्ट्रेशन करना है तो उन्हें आसपास किसी नजदीकी  csc सेंटर में जाना होगा। वहां पर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना बैंक नम्बर कैसे सुधारें?

कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में बैंक अकाउंट नंबर या कोई अन्य दस्तावेज गलत लगा देते हैं। इसे सुधारने के लिए किसान जनसेवा केंद्र यानि CSC सेंटर पर जा सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

1. खसरा खतौनी की नकल/ किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit card)
2. बैंक पासबुक (Kisan Bank Passbook)
3. आधार कार्ड (Aadhar Card)

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Status को कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को अपने अकाउंट का स्टेटस जानने के लिए Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर Farmer Corner को क्लिक करना है।

Kisan Samman Nidhi Yojana Status
Kisan Samman Nidhi Yojana Status

यहां पर आपको तीन ऑप्सन मिलते हैं अपना स्टेटस चेक करने के लिए। तीनों में कोई भी चीज भरकर आप अपना स्टेटस जान सकते हैं। इसके बाद आप देख सकेंगे कि आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिला है या नहीं।

जानिए स्टेप बाय स्टेप – Step of PM Kisan Yojana Report

Step 1 – Go to the official website of pmkisan.gov.in

Step 2 – Click on Beneficiary List at the ‘Farmers Corner’ section.

Step 3 – Select choose your state, district, sub-district, block & village.

Step 4 – Fill in all details and click on the Get Report.

Step 5 – PM Kisan list 2021 will appear on your screen.

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी की सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना नाम जानने के लिए कुछ स्टेप को फॉलो करना है।

स्टेप- 1: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी अपना नाम चेक करने के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप – 2: वेबसाइट में फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। इसमें बेनेफिसिरी लिस्ट का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप – 3: अब अपना पता भरें। सबसे पहले राज्य सेलेक्ट करें। उसके बाद जिला, फिर सब-डिस्ट्रिक्ट यानि तहसील भरे। फिर ब्लॉक और गाँव का चयन करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें।

पीएम किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन नंबर

यदि किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कोई सवाल या शिकायत आपके मन में है तो उसको आप इस फोन नंबर पर बात करके निपटारा कर सकते हैं।

पीएम किसान हेल्प डेस्क

फोन – 011-23381092
फोन – 91-11-23382401

Kisan Samman Nidhi Yojana FAQ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना को कैसे चेक करें?

Kisan Sammna Nidhi Yojana की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर फार्मर कॉर्नर को सेलेक्ट करें। लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पता भरें और Get Report पर क्लिक कर दें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pardhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna) में आवेदन कैसे करें?

किसान निधि योजना में आवदेन के लिए सबसे अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं। आप खुद pmkisan.gov.in पर जाकर अपने घर से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Registration के लिए आपके पास आधार कार्ड, खेत की खतौनी, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट होना चाहिए। इसके बाद आप यहां पर आवेदन कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pardhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna) की किस्त कबतक आएगी?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत तीन किस्तों में राशि भेजी जाती है। प्रत्येक 4 महीने में 2000 रुपए किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनेफिसिरी के माध्यम से भेजे जाते हैं। पहले Kisan Samman Nidhi Yojana की Check भेजी जाती थी। लेकिन अब Direct PM Kisan Yojana Benefit को बैंक अकाउंट में ही भेज दिया जाता है।

पहली किस्त – 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच
दूसरी किस्त – 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच
तीसरी किस्ता – 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now