घर की सुख-समृद्धि रखना है बरकरार तो इन चीजों को भूलकर कर भी न दें हथेली में

घर की सुख-समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कार्यों को करने के लिए मना किया गया है जो घर की सुख-समृद्धि को छीन लेते हैं। लिहाजा इन कार्यों को कभी नहीं करना चाहिए। अक्सर आपने देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कई चीजों को हथेली पर देने से मना करते हैं। इन चीजों को सीधे किसी की हथेली पर देना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में गरीबी आने लगती है। इससे घर की सुख-समृद्धि चली जाती है और घर में अशांति और झगड़े होने लगते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें हथेली में देने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हथेली पर न दें किसी को ये चीजें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी के हाथ में नमक नहीं देना चाहिए। यदि नमक देना हो तो प्लेट या कटोरी में रखकर देना चाहिए। दूसरे व्यक्ति के हाथ में सीधे नमक देने पर झगड़ा होता है और पुण्य घट जाता है।

कभी भी किसी के हाथ में सीधे मिर्च ना दें। बल्कि मिर्च को हमेशा कटोरी, प्लेट में रख कर दें। वरना ऐसा करना लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इसकी मनाही की गई है।

इसी प्रकार पीने के लिए पानी भी किसी के हाथ या अंजुरी में नहीं देना चाहिए। बल्कि किसी बर्तन में देना चाहिए। इससे धन-धर्म और पुण्य की हानि होती है।

रोटी को हमेशा प्लेट आदि में रखकर देना चाहिए। हाथ में रोटी देने से घर की बरकत चली जाती है। रोटी को हमेशा सम्मान से देना चाहिए। अगर किसी की थाली में भी रोटी देना हो तो रोटी को हाथ में लेकर ना जाए बल्कि रोटी को प्लेट में या थाली में रखकर दें।

व्यक्ति को हाथ में रुमाल नहीं देना चाहिए। बल्कि कहीं रख दें और सामने वाला व्यक्ति उसे अपने हाथ से उठा ले। हाथ में रुमाल देना धन-हानि कराता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now