Boiled Eggs
नई दिल्ली। अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो आपको यह पढ़कर एक बार झटका जरूर लग सकता है। आप लोकल मार्केट में दो उबले अंडे (1700 for 2 boiled eggs) के लिए 7 रुपये से 10 रुपये तक खर्च करते हैं लेकिन मुंबई में ऐसा नहीं है। यहां के एक होटल में दो उबले अंडे के लिए (1700 for 2 boiled eggs) 1700 रुपये वसूला गया।
मुंबई में एक ग्राहक ने अपना बिल ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि उसने दो उबले अंडे के लिए 1700 रुपए चुकाए हैं। यूजर ने अपना बिल भी ट्विटर पर शेयर किया है। बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरियट होटल में दो केले के लिए 442 रुपये अभिनेता राहुल बोस से वसूले गए थे।
जिसके बाद विवाद बढ़ने पर अभिनेता राहुल बोस को जेडब्ल्यू होटल द्वारा 25000 रुपये का जुर्माना चंडीगढ़ के आबकारी एवं कराधान विभाग ने दिलवाया था। तब अभिनेता राहुल बोस ने इस एक्सपीरियंस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
अब इसी तरह का मामला मुंबई में सामने आया है। दो उबले अंडे के लिए कार्तिक धर ने 1700 रुपया होटल को पे किया है। कार्तिक ने अपने ट्विटर पर बिल साझा करते हुए लिखा है- “फोर सीजन्स होटल में दो अंडों की कीमत 1700 रुपये।”
दरअसल, ट्विटर यूजर को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में दो उबले अंडों के लिए 1,700 रुपये चुकाने पड़े हैं। कार्तिक धर नाम के इस यूजर्स ने बाकायदा होटल का बिल भी ट्वीट किया है। जिसमें दो उबले अंडों के लिए 1700 रुपये चार्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
एकादशी को तुलसी में दीपक जलाना चाहिए या नहीं, इस बात को लेकर कई लोगों… Read More
रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोगों के अंदर भ्रम… Read More
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
This website uses cookies.