भारत में इस होटल ने वसूले 2 उबले अंडे के 1700 रुपये

1700 for 2 boiled eggs

नई दिल्ली। अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो आपको यह पढ़कर एक बार झटका जरूर लग सकता है। आप लोकल मार्केट में दो उबले अंडे (1700 for 2 boiled eggs) के लिए 7 रुपये से 10 रुपये तक खर्च करते हैं लेकिन मुंबई में ऐसा नहीं है। यहां के एक होटल में दो उबले अंडे के लिए (1700 for 2 boiled eggs) 1700 रुपये वसूला गया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

1700 for 2 boiled eggs

मुंबई में एक ग्राहक ने अपना बिल ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि उसने दो उबले अंडे के लिए 1700 रुपए चुकाए हैं। यूजर ने अपना बिल भी ट्विटर पर शेयर किया है। बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरियट होटल में दो केले के लिए 442 रुपये अभिनेता राहुल बोस से वसूले गए थे।

जिसके बाद विवाद बढ़ने पर अभिनेता राहुल बोस को जेडब्ल्यू होटल द्वारा 25000 रुपये का जुर्माना चंडीगढ़ के आबकारी एवं कराधान विभाग ने दिलवाया था। तब अभिनेता राहुल बोस ने इस एक्सपीरियंस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

1700 for 2 boiled eggs

अब इसी तरह का मामला मुंबई में सामने आया है। दो उबले अंडे के लिए कार्तिक धर ने 1700 रुपया होटल को पे किया है। कार्तिक ने अपने ट्विटर पर बिल साझा करते हुए लिखा है- “फोर सीजन्स होटल में दो अंडों की कीमत 1700 रुपये।”

दरअसल, ट्विटर यूजर को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में दो उबले अंडों के लिए 1,700 रुपये चुकाने पड़े हैं। कार्तिक धर नाम के इस यूजर्स ने बाकायदा होटल का बिल भी ट्वीट किया है। जिसमें दो उबले अंडों के लिए 1700 रुपये चार्ज किया गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now