अगर महिलाओं की वेस्ट फिगर जाननी है तो देखे सीबीएसई की 12वीं की किताब !

नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं की शारीरिक शिक्षा की किताब में महिलाओं के फिगर को लेकर लोगों में आक्रोश है। किताब में महिलाओं के लिए सबसे अच्छे आकार को परिभाषित किया गया है। विरोध करने वाले और आलोचक इस कंटेंट को किताब से हटाने की मांग कर रहे हैं। यह किताब डॉक्टर वी के शर्मा की लिखी हुई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इसे दिल्ली स्थित सरस्वती हाउस प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह वाकया ऐसे समय में हुई है जब अक्सर ही स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई जाने वाली पाठ्य सामग्री को लेकर बहस होती रहती है। हालांकि इस घटना के बाद सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई ने अपने किसी भी स्कूल में निजी प्रकाशकों की किताबों की अनुशंसा नहीं की है।

हालांकि हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन शीर्षक वाली यह किताब सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई जाती है। किताब में महिलाओं के वेस्ट आकार परिभाषित करते हुए लिखा गया है कि 36-24-36 आकार को महिलाओं के लिए सबसे वेस्ट माना गया है। यही वजह है कि मिस वर्ल्ड जैसी प्रतियोगिताओं में इस आकार का ध्यान रखा जाता है। सोशल मीडिया पर विरोध कर लोगों ने मांग की है कि प्रकाशक इस किताब को वापस ले और स्कूलों के पाठ्यक्रम में से इसे हटायी जाय।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now