सुबह-सुबह किन कामों को करने से मिलती है जीवन में सुख समृद्धि और सफलता?

जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें

Morning Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और सफलता चाहता है। इसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है और कुछ उपाय भी करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें उचित सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे का कारण होता है दैनिक जीवन में की गई छोटी-छोटी गलतियां। इन गलतियों में और अपनी आदतों में सुधार लाकर जीवन में तरक्की का रास्ता खोल सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। लेकिन आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता है और व्यक्ति देर से उठता है। इससे कई प्रकार के नुकसान होने के साथ-साथ शारीरिक बीमारियां भी घेर लेती है। शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को सूर्योदय से पहले ही बिस्तर का त्याग कर देना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस पर व्यक्ति को सकारात्मक एनर्जी प्राप्त होती है।

इन उपायों को करने से मिलेगी सुख समृद्धि

उठते ही करें हथेली का दर्शन- सुबह उठते ही अपनी हथेली का दर्शन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य की हथेली में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह-सुबह अपनी हथेलियों का दर्शन करने से ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।

उठकर धरती माता को प्रणाम करें- सुबह उठने के बाद धरती पर पैर रखने से पहले उन्हें प्रणाम करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार बिना प्रणाम किए धरती पर पैर रखना दोषपूर्ण होता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले धरती माता को प्रणाम करें और उनसे क्षमा मांगते हुए अपना पैर रखें।

रोज सूर्य को जल अर्पित करें- सुबह उठने के बाद स्नान आदि क्रिया के करने के बाद रोजाना भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। ऐसा करना फलदाई माना जाता है और कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास और तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। रोज सूर्य देव को जल देने से उनकी कृपा हमेशा व्यक्ति पर बनी रहती है और व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की के साथ-साथ यश और सम्मान पाता है।

घर के मंदिर को साफ सुथरा रखें- सुबह उठने के बाद घर के मंदिर को हमेशा साफ सुथरा रखें। घर के मंदिर में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए इस स्थान को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ व्यवस्थित भी रखें। नहीं तो घर में नकारात्मक एनर्जी के प्रवेश का खतरा रहता है। इस बात का ध्यान रखें कि घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा और पूजन सामग्री सही तरीके से रखे हो।

खाने की पहली रोटी गाय को दें- सुबह खाने से पहले पहली रोटी गाय को देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए सुबह वजन बनाने के बाद पहला रोटी गौ माता को देनी चाहिए इससे जीवन में सभी प्रकार के कष्ट और दोष नष्ट हो जाते हैं तथा जीवन में हमेशा सुख समृद्धि और सफलता मिलती है।

दही शक्कर खाकर बाहर जाएं- किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खिलाना अनिवार्य माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते वक्त दही शक्कर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके भीतर सकारात्मकता आती है और सकारात्मक एनर्जी का संचार होता है। इससे जिस काम को करने के लिए आप बाहर जा रहे हैं, उसमें सफलता की उम्मीद बढ़ जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now