घर में काली चींटी का आना या निकलना शुभ या अशुभ, जानें मतलब

घर में काली चींटी का आना या निकलना शुभ या अशुभ

घर में काली चींटी का आना या निकलना शुभ संकेत होता है या अशुभ संकेत। चींटियाँ सबके घरों में होती हैं। घर में चींटी का आना या निकलने की घटना को लोग सामान्य सी बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन घर में चींटी का आना या निकलना शुभ और अशुभ दोनों संकेत होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

ज्योतिष शास्त्र में चींटी को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। वहीं काली चींटी को शनि देव का रूप माना गया है। कहा जाता है कि घर में यदि चींटी निकलती है तो उसे चावल डालने से बैकुंठ का सुख मिलता है।

घर में चींटी का आना या निकलना शुभ या अशुभ क्या होता है?

चींटियों को आटे का चूरमा खिलाने के लिए भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य समाप्त हो जाता है। वैसे घर में सीमित संख्या में चींटियों को निकलना शुभ माना जाता है। यदि घर में चींटियाँ निकले तो मान्यता है कि शक्कर डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली बांधाएँ खत्म हो जाती है।

काली चींटियों का ही घर में निकलना शुभ माना जाता है। यदि काली चींटी घर में आए तो उन्हें भोजन के रूप में शक्कर, चावल, आटा इत्यादि खिलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में राहु और शनि की दशा मजबूत होती है, क्योंकि काली चींटियों को शनिदेव का रूप माना गया है।

यदि नमकीन चीजों में काली चींटियाँ पड़ जाए यह अशुभ संकेत होता है। यह व्यक्ति के जीवन में आने वाले बुरे समय का संकेत होता है। घर में अचानक ही यदि काली चींटी आने या निकलने लगे तो यह अत्यंत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में सुख और ऐश्वर्य की वृद्धि होने वाली है।

घर में चींटियों के निकलने पर उसे कुछ खिलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का पृथ्वी तत्व मजबूत होता है। काली चींटियों को भोजन देना ज्योतिष शास्त्र में पुण्य माना गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now