पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व सीएम शीला दीक्षित, अमित शाह, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

former-cm-sheila-dikshit-merged-in-panchatattva

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व सीएम (Former Delhi CM Sheila Dixit) और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित (Congress leader Sheila Dixit) का शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्तपताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। दिल्ली के यमुना नदी के किनारे (Yamuna River in Delhi) स्थित निगम बोध पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। शीला दीक्षित को दिल्ली की शिल्पकार भी कहा जाता था।

शनिवार को शीला दीक्षित के निधन के बाद निजामुद्दीन स्थित उनके घर पर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। रविवार को शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज पहुंचीं। इस मौके पर सुषमा स्वराज ने पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के साथ अपने रिश्तों को याद करते हुए कहा कि वह उनके लिए एक कांग्रेस नेता भर नहीं थीं बल्कि एक दोस्त और बहन जैसी थीं। सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के साथ अपने आत्मीय रिश्तों का जिक्र किया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now