एक-दूसरे को बचाने में डूबी पांच लड़कियां, मृतकों में चार एक ही परिवार के

कैमूर (रिपोर्ट- सत्यप्रकाश)। बिहार के कैमूर जिला में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार बेटियों के साथ एक अन्य लड़की की मौत हो गई। यह दुखद घटना उस वक्त हुई जब सभी लड़कियां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी। जानकारी के मुताबिक एक लड़की पहले तालाब में किसी तरह फिसल गई। उसे बचाने के चक्कर में अन्य लड़कियों की भी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कैमूर जिले के नुअॉव थाना क्षेत्र के बड़ढा गांव की है। घटना सोमवार दोपहर की है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

जानकारी के मुताबिक बड़ढा निवासी राजेंद्र रजक की पुत्री ज्योती कुमारी 15 वर्ष, खुशबू कुमारी 13 वर्ष, और स्वर्गीय सुरेन्द्र रजक की पुत्री पूजा कुमारी 12 वर्ष और खुशी 10 वर्ष के साथ एक अन्य लड़की पिता सुभाष कुशवाहा की पुत्री लाडली कुमारी उम्र 12 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जब सभी लड़कियां 3 घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजन को शक हुआ और वे तालाब किनारे पहुंचे। लेकिन वहां परिजनों को सिर्फ कपड़े दिखाई दिया। जब तालाब में खोजबीन की गई तो सभी के शव तालाब से बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में शोकाकुल माहौल है। बताया जा रहा है कि तालाब काफी गहरा और पानी से भरा होने के कारण ये घटना हुई। घटना के बाद शवों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now