एकादशी को तुलसी में दीपक जलाना चाहिए या नहीं
एकादशी को तुलसी में दीपक जलाना चाहिए या नहीं, इस बात को लेकर कई लोगों के अंदर कंफ्यूजन रहता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर में सकारात्मकता का वातावरण बना रहता है। लेकिन तुलसी को लेकर कुछ नियम भी है, यह जानना बहुत जरूरी है।
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए। तुलसी जी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां पर महालक्ष्मी का हमेशा वास होता है। तुलसी की पूजा होने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि भी उस घर पर बनी रहती है।
ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती और घर में मां लक्ष्मी का हमेशा निवास रहता है। लेकिन रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल देने से मना किया जाता है। इसके कुछ धार्मिक कारण हैं, जो इस प्रकार हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रविवार को तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रविवार के दिन उन्हें जल चढ़ाने से उनका व्रत खंडित हो जाता है। इसलिए रविवार के दिन तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। रविवार के दिन तुलसी में जल देने से तुलसी माता क्रोधित हो जाती हैं और घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो जाता है।
रविवार के अलावा एकादशी के दिन भी तुलसी में जल देने से मना किया जाता है। एकादशी के दिन ना तो तुलसी में जल दिया जाता है और ना ही तुलसी के पत्ते तोड़ना चाहिए। देव उठानी एकादशी के दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि माता तुलसी प्रत्येक एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इसलिए एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।
रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं दिया जाता है। इस विषय में जानने के बाद आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन तुलसी में दीपक जलाना चाहिए या नहीं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक महीने में तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वैसे तो इस महीने में प्रत्येक दिन तुलसी की पूजा करना चाहिए। लेकिन देव उठानी एकादशी के दिन तुलसी पूजा का महत्व बहुत अधिक होता है।
एकादशी के दिन तुलसी पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन विधिपूर्वक तुलसी की पूजा करने से और दीपक जलाने से परिवार के सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। एकादशी के दिन तुलसी में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट जानिए। सलमान… Read More
Maa Durga Photo and Images, Maa Durga Pic in High Quality: 1 साल में भारत… Read More
Maa Durga Images, HD Photos and Wallpaper: मां भगवती दुर्गा की पूजा साल में दो… Read More
सपने में गणेश भगवान को देखने से जीवन में क्या संकेत मिलता है? स्वप्न में… Read More
जब भी कोई यात्री ट्रेन से यात्रा करता है तो वहां पर इंडियन रेलवे (Indian… Read More
कई लोग पूजा के लिए मंदिर जाते हैं तो वहीं कई लोग घर में ही… Read More
This website uses cookies.