डोकलम विवाद: सिक्किम सीमा पर भारत ने बढ़ायी सैनिकों की तैनाती

नई दिल्ली। भारत ने सिक्किम के हाल के घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए इलाके में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए और अधिक सैनिकों को सिक्किम सीमा पर भेजा है। डोकलम में पिछले करीब एक महीने से विवाद की स्थिति है। चीनी सेना द्वारा भारत के दो बंकरों को गिराने के बाद भारत ने सीमा सैनिकों की मौजूदगी को बढ़ाया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Read Also: ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !

बता दें कि दोनों सेनाओं के बीच पिछले 55 वर्षों के बाद सबसे लंबा गतिरोध है। फिलहाल सैनिकों की तैनाती गैर-लड़ाकू मोड में है। इसमें बंदूक की नाल को जमीन की ओर रखा जाता है। खबरों के अनुसार भारतीय सेना के अग्रिम मोर्चों ने उत्तर बंगाल में सुकना स्थित 33 कोर मुख्यालय को चीन द्वारा बंकरों के लिए दी गयी चेतावनी के बारे में सूचित किया था। हालांकि चीनी सैनिकों ने रात को भारतीय बंकरों को गिरा दिया और दावा किया कि यह जगह चीन का है।

Read Also: पाकिस्तान ने जाधव मामले में 18वीं बार राजनयिक मदद की अर्जी की खारिज

चीन ने दावा करते हुए कहा कि इस जगह पर भारत या भूटान किसी का अधिकार नहीं है। यह जगह चीन का है। बता दें कि चीन इसके सटे इलाकों में सड़क निर्माण की गतिविधियों का अंजाम दे रहा है। 2013 में भी चीन ऐसा दुस्साहस कर चुका है जब जम्मू-कश्मीर लद्दाख क्षेत्र में 30 किलोमीटर अंदर तक घुसपैठ कर इस क्षेत्र को चीनी क्षेत्र बता रहा था। हालांकि बाद में भारतीय सेना उन्हें वापस खदेड़ दिया था।

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

यहां प्रदर्शित चित्रों को अलग-अलग जगहों से लिया जाता है। इसपर हम दावा नहीं करते। इनपर इनके मालिकों का अपना कॉपीराइट है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now