देर तक सोने के नुकसान, सुबह ज्यादा जल्दी क्यों उठना चाहिए?

देर तक सोने के नुकसान

Jyada Sone ke Nuksan: आजकल बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि देर तक सोने से कई प्रकार के नुकसान होते हैं। हमेशा खुद को और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से कई प्रकार के फायदे होते हैं। अच्छी सेहत के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है लेकिन देर तक सोना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भरपूर नींद लेने से दिनभर काम करने के लिए शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। रोजाना 8 घंटे की नींद लेने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं और घंटो तक सोते रहते हैं। यह आदत आपको बीमार कर सकती है।

सुबह देर तक सोना कई प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। ज्यादा सोने से डिप्रेशन, हृदय संबंधी रोग, थायराइड और कई प्रकार की बीमारियां होने के चांस होते हैं। इसलिए सुबह देर तक सोना नुकसानदायक हो सकता है। सुबह देर तक सोने से कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती है।

Jyada Sone ke Nuksan: देर तक सोने के नुकसान

मस्तिष्क की शक्ति होती है प्रभावित

सुबह देर तक सोना मस्तिष्क के लिए अच्छा नहीं होता है। यह मस्तिष्क की शक्ति को प्रभावित करता है। यदि आप दिन में भी सोते हैं तो इससे रात में आपको अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में सिरदर्द की समस्या और ओवरस्लीपिंग की वजह से माइग्रेन की परेशानी होने लगती है। इसलिए दिन में सोने की आदत आज ही छोड़ दें।

आलस्य में होती है वृद्धि

देर तक सोने से शरीर में आलस्य होने लगता है। यह शरीर के बायोलॉजिकल प्रणाली को और संतुलित करता है जिससे हमेशा आलस बना रहता है। शरीर में सुस्ती, मूड खराब होना, पीठ दर्द, सिरदर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। देर तक सोने का सबसे बड़ा असर आपके काम पर पड़ता है। थका-थका महसूस करने की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। आप किसी भी काम पर सही से फोकस नहीं कर पाते हैं।

मोटापा में होती है वृद्धि

देर तक सोने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। लंबे समय तक सोने से शरीर अधिक समय तक निष्क्रिय अवस्था में रहता है और इससे हमारी शारीरिक गतिविधि कम होती है। ऐसे में शरीर कम कैलोरी खर्च करता है और जो कैलोरी बच जाता है वह वजन बढ़ने का कारक बनता है। इसलिए देर तक सोना आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर की आशंका भी बढ़ जाती है।

तनाव से हो सकते हैं ग्रसित

यदि आप सुबह देर तक सोते हैं तो तनाव की समस्या आपके साथ हो सकती है। कई बार लोग डिप्रेशन के भी शिकार हो जाते हैं। नींद में हमारा दिमाग ज्यादा समय तक निष्क्रिय अवस्था में रहता है और उसकी गतिविधि कम हो जाती है। इससे दिमाग की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए अपनी मनोदशा को बेहतर बनाने के लिए हमेशा समय से उठे और ज्यादा से ज्यादा मानसिक कार्य करें।

दिल की सेहत होती है खराब

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। आपने खुद महसूस किया होगा कि जिस दिन आप देर से उठते हैं उस दिन आपको थकावट ज्यादा महसूस होती है। देर तक सोने के नुकसान में दिल भी अछूता नहीं रह पाता है। दिल की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। अमेरिकन जनरल ऑफ कार्डियोलॉजी की 2013 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक सोने से हार्ट अटैक आने की आशंका बढ़ जाती है।

अस्वीकरण – यह जानकारी सिर्फ आपको जागरूक करने के उद्देश्य से दी गई है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से या विशेषज्ञ से ही संपर्क करना चाहिए।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now