भोजपुरी अभिनेता निरहुआ की कुल फिल्में
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से ज्यादा लोकप्रिय हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में आने के बाद दिनेश लाल यादव ने कई हिट फिल्मों में काम किया। निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, जैसी फिल्में करने के बाद लोग दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से ही जानने लगे। आज ‘निरहुआ’ अभिनेता दिनेश लाल यादव की पहचान और उपनाम बन गया है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में जुब्ली स्टार के रूप में जाने जाते हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ निरहुआ एक अच्छे गायक भी हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में भोजपुरी दर्शकों के बीच निरहुआ काफी लोकप्रिय (Bhojpuri Actor) भोजपुरी अभिनेता हैं।
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) ने अपनी फिल्म करियर की शुरूआत 2007 में की थी। हालांकि तब दिनेश लाल को कुछ ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी। 2007 से उन्होंने कई फिल्में की। इनमें Shrimaan Driver Babu, Ganga Tohre Des Mein, खिलाड़ी नं. 1, Rangeela Babu, बियाह, निरहुआ नं 1, Shiva, आखिरी रास्ता जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई।
हालांकि यह सभी फिल्में भी अच्छा बिजनस कर रही थी। लेकिन दिनेश लाल यादव के फिल्मी करियर में सबसे बड़ा बदलाव आया 2014 में। 2014 में दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ सुपर-डुपर हिट हुई। यह एक पारिवारिक फिल्म थी और इसे भोजपुरी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी में दिनेश लाल यादव के साथ पहली आम्रपाली दुबे नजर आई थी। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की यह भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म थी।
निरहुआ हिन्दुस्तानी में दिनेश लाल यादव के अलावा आम्रपाली दुबे, गोपाल राय, संजय पांडे, पाखी हेगड़े, किरण यादव जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी काफी हिट हो गई। तबसे अबतक लगभग सभी फिल्मों में निरहुआ और आम्रपाली साथ होते हैं। दिनेश लाल यादव की सभी फिल्मों के बारे में जानने के लिए भोजपुरी स्टार वर्ल्ड पर जाएं।
अपने फिल्मी करियर में भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने 55 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव की कुछ फिल्में इस प्रकार हैं। 2021 – वीर योद्धा- महाबली, 2020 – रोमियो राजा, 2020 – मुकद्दर का शिकंदर, 2019 – जय वीरू, 2019 – शेर-ए-हिन्दुस्तान, 2019 – निरहुआ चलल लंदन, 2018 – घूंघट में घोटाला, 2017 – सिपाही, 2017 – काशी अमरनाथ, 2017 – निरहुआ सटल रहे, 2016 – मोकामा 0 किलोमीटर इत्यादि।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं और यूट्यूब पर Subscribe भी कर सकते हैं।
Bollywood Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक केके (KK Passes Away) का…
वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है। वट सावित्री व्रत के जरिए सुहागिन…
शुक्रवार को पूजा करने का विशेष विधान है। शुक्रवार के दिन मां दुर्गा की पूजा…
कंगना रनौत की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। कंगना ने बड़ी…
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने शहनाज को समझाया और कहा कि वह फिल्म कभी…
This website uses cookies.
Read More