Dinesh Lal Yadav Biography, (Nirahua) Family, Age, Film and Income

Dinesh Lal Yadav Biography

Dinesh Lal Yadav Biography, (Nirahua) Family, Age, Film, Wife Income: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता है। उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) में काम किया है। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) ने ज्यादातर फिल्में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ किया है। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आम्रपाली देबु (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव ने इतनी फिल्में एक साथ किया है कि दर्शक आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की वाइफ (Dinesh lal Yadav Wife) समझने लगे हैं। जबकि ऐसा नहीं है। दिनेश लाल यादव की वाइफ (Dinesh Lal Yadav Wife) का नाम मंसा देवी है। दिनेश लाल यादव अपनी पत्नी मंसा देवी और दो बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। खुद आम्रपाली देबु ने खुलासा किया है कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Dinesh Lal Yadav (Nirahua) Biography: Quick Info about Nirahua

  • Date of Birth – 2 February 1979
  • Birth Place – Ghazipur, Uttar Pradesh
  • Real Name- Dinesh Lal Yadav
  • Nick Name- Nirahua
  • Height- 5 Feet 9 Inches
  • Nationality- Indian
  • Work- Actor, Singer, and Politician
  • Age –  41 Years (As of 2020)
  • Salary – 20-60lakh/film
  • Dinesh Lal Yadav Wife Name- Mansha Devi
Dinesh Lal Yadav with Mother
दिनेश लाल यादव अपनी माँ और भाई के साथ
Dinesh Lal Yadav Family- दिनेश लाल यादव का परिवार
  • Father – Kumar Yadav
  • Mother – Chandra Jyoti Devi
  • Brother – Pravesh Lal Yadav, Vijay Lal Yadav
  • Sister – Lalita Yadav (Sushila and Asha कुमार यादव की पहली पत्नी से)
  • Wife – Mansa Devi
  • Child – Aditya and Amit

Dinesh Lal Yadav Biography: Detail Info – भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव टंडवा के रहने वाले हैं। दिनेश के परिवार में माता (चंद्रज्योति देवी), पिता (कुमार यादव) के अलावा दो भाई और एक बहन भी है। दिनेश लाल यादव की मां के मुताबिक, दिनेश लाल यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं।

दिनेश लाल यादव की शादी मंसा देवी के साथ 2000 में ही हो गई थी। दिनेश लाल यादव के दो बेटे हैं। एक नाम आदित्य है और एक का नाम अमित। चंद्रज्योति देवी के अनुसार, भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले दिनेश लाल यादव भैंस चराया करते थे। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक था।

दिनेश लाल यादव ने कलकत्ता में अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। उनके पिता कुमार यादव रोजी-रोटी के लिए गाजीपुर से कलकत्ता चले गए थे। कलकत्ता में कुमार यादव को 3500 रुपये वेतन मिलता था। कलकत्ता में दिनेश के पिता झोपड़पट्टी में रहते थे। निरहुआ ने कलकत्ता के मलिकपुरा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। दिनेश लाल यादव को क्रिकेट का भी शौक था।

Dinesh Lal Yadav Biography
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे
Dinesh Lal Yadav (Nirahua) Film: दिनेश लाल यादव का फिल्मी सफर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव ने 2009 में भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से कदम रखा। फिल्म निरहुआ रिक्शावाला इतना हिट हुआ कि दर्शक दिनेश लाल यादव का असली नाम भूल कर निरहुआ के नाम से ही पुकारने लगे। आज दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से अधिक लोकप्रिय हैं।

भोजुपरी फिल्मी दुनिया (Bhojpuri Film Industry) में कदम रखने के शुरुआती दिनों में दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी खूब दर्शकों को पसंद आई। उसके साथ आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी निरहुआ हिंदुस्तानी। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। आम्रपाली दुबे की यह पहली भोजपुरी फिल्म थी। फिल्म 2015 में आई थी।

दिनेश लाल यादव की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से प्रमुख है- निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ चलल ससुराल-2, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, निरहुआ हिन्दुस्तानी-3, पटना से पाकिस्तान, राजा बाबू, राम लखन, घूंघट में घोटाला, शेर-ए-हिन्दुस्तान, मोकामा जीरो किलोमीटर, निरहुआ सटल रहे, सिपाही, काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन

दिनेश लाल यादव की जीवनी (Dinesh Lal Yadav Biography) के साथ-साथ Anjana Singh Biography, Monalisha Biography  और Akshara Singh Biography को भी अवश्य पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now