नई दिल्ली। देश के कई राज्यों समेत दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। साथ ही इलाके में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी बरसे। इस कारण दिल्ली में मार्च महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार इलाके में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा यानि 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक कल भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव किसान तबके पर पड़ रहा है। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी से सटे पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी बारिश के चलते कृषि समृद्ध दोनों राज्यों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।