Delhi Ex CM Sheela Dixit passed away: दिल्ली की पूर्व सीएम शीली दीक्षित का निधन

delhi-ex-cm-sheela-dixit-passed-away

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। शीला दीक्षित काफी समय से बीमार थीं। उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पीटल में भर्ती रखा गया था। शीला दीक्षित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थीं। शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस को गहरा झटका लगा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहीं थीं। कांग्रेस में उनके कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी राय पर फैसला किया जाता था।

बता दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने उत्तर-पूर्व दिल्ली से लड़ा था। इसी सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी मैदान में थे। हालांकि शीला दीक्षित को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। शीला दीक्षित 3 लाख 66 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। ट्वीटर पीएम मोदी ने शीला दीक्षित से मुलाकात की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “शीला दीक्षित जी के निधन पर बेहद दुख हुआ। दिल्ली के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्य्कत करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्यारी बेटी शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित जी की आकस्मिक निधन से पीड़ा हुई। इनके साथ ही एक राजनीतिक युग गुजर गया। 40 साल से मैं उन्हें जानता था। वह मेरे लिए एक बड़ी बहन की तरह थीं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह शीला दिक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मैं सदमे में हूं। उन्होंने कहा कि देश ने बेहतरीन नेता खो दिया।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दुख जताया। पार्टी ने कहा कि उन्हें दिल्ली को बदल दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए बड़ा नुकसान है। उनके योगदान को याद किया जाएगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now