दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

दिल्ली में हिंसा

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है। नार्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा मामले में अब तक दिल्ली पुलिस ने 334 एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आर्म्स एक्ट के तहत 44 केस दर्ज किए गए हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। 38 मौतें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुई, 3 लोक नायक अस्पताल में, 1 जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में और 5 लोगों की मौत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई है।

दिल्ली पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर कल अफवाह फैलाने के आरोप हैं। पुलिस ने अमन विहार से विकास नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। विकास ने अमन विहार के ए ब्लॉक में फायरिंग होने की जानकारी दी थी और पीआरसी को फोन किया था, जो कि गलत जानकारी थी।

सोमवार सुबह गोकुलपुरी नाले से एक डेड बॉडी बरामद की गई है। इससे पहले रविवार को दो नालों से तीन लाशें मिली थी। हालांकि क्या ये लाशें दिल्ली हिंसा से जुड़ी हैं या नहीं इस बात की पुष्टि होनी अभी बाकी है। दिल्ली में अबतक नालों से कई लाशें बरामद की जा चुकी हैं। इसमें से आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की बॉडी भी शामिल है।

अस्पतालों के अनुसार, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। हिंसा में अबतक 46 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें जीटीबी अस्पताल में 38, लोक नायक अस्पताल में 3, जेपी अस्पताल में 1, आरएमएल अस्पताल में 4 मौतें हुई हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now