बिहार में कोरोना संक्रमण – 22 जिले प्रभावित, जानें सभी जिलों में मरीजों की संख्या

बिहार में कोरोना संक्रमण

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीजों की संख्या 277 तक पहुंच चुकी है। बिहार के 22 जिले कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं। कोरोना वायरस से राज्य में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार का मुंगेर जिला कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां पर कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

पिछले सप्ताह में बिहार के नौ नए जिलों में कोरोना का प्रसार हुआ है। रविवार को बिहार के जहानाबाद जिले में पहला कोरोना का केस मिला। इससे पहले औरंगाबाद जिले में भी 2 कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। औरंगाबाद में कोरोना का केस मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 7 गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में 26 कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले मिले। मुंगेर में सर्वाधिक केस मिले। यहां पर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 70 के करीब पहुंच चुकी है। राजधानी पटना में 33 और पटना से सटे नालंदा में कोरोना के 34 केस सामने आ चुके हैं। सिवान और बक्सर में क्रमश: 30 और 25 कोरोना के केस हैं।

बिहार में यह हालात पिछले चार दिनों में हुए हैं। इससे पहले कोरोना के बढ़ने की रफ्तार धीमी थी। लेकिन बीते चार दिनों में कोरोना के केस दोगुने तेजी से बढ़े हैं। बिहार के गोपालगंज में भी रविवार को कोरोना संक्रमण के 4 नए केस सामने आने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है।

बिहार में जिले के अनुसार कोरोना का केस

  • मुंगेर- 68
  • नालंदा- 34
  • पटना- 33
  • सीवान- 30
  • बक्सर- 25
  • रोहतास- 15
  • कैमूर- 14
  • गोपालगंज- 12
  • बेगूसराय- 9
  • गया- 6
  • पूर्वी चंपारण- 5
  • भागलपुर- 5
  • अरवल- 4
  • सारण- 3
  • नवादा- 3
  • वैशाली- 2
  • औरंगाबाद- 2
  • आरा- 2
  • लखीसराय- 1
  • बांका- 2
  • मधेपुरा- 1
  • जहानाबाद- 1

आंकड़ों से साफ पता चल रहा है कि बिहार में कोरोना वायरस तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है। बिहार के भागलपुर और बांका में कोई नया केस सामने नहीं आया है। भागलपुर में 5 और बांका में 2 कोरोना के एक्टिव केस हैं। मुंगेर में कोरोना के असर सर्वाधिक होने के बाद जिले से सटे सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now