नई दिल्ली। चुनावी मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं की जुबान भी फिसलने लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सीपी जोशी की जुबान फिसल गई। विवाद बढ़ता देख खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे आए और डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। राहुल गांधी सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का यह बयान कांग्रेस के आदर्शों के विपरित है।
वहीं इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का ऐसा बयान चौकाने वाला है।
बयान पर विवाद बढ़ता देख कांग्रेस अध्यक्ष ने सीपी जोशी को इस मामले में खेद जताने को कहा। राहुंल गांधी ने ट्वीट किया, ‘सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुंचे। कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्देश के बाद कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के सिद्धांतों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।’
बता दें कि अभी राजस्थान में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस चुनाव के वक्त किसी भी प्रकार का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। वहीं जोशी के बयान पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि जोशी का बयान दिखाता है कि कांग्रेस हताशा में है। कांग्रेस के एक नेता नहीं बल्कि सभी नेता चाहे वो सीपी जोशी हो या राज बब्बर हो, जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे साफ लगता है कि कांग्रेस में हताशा आ गई है।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने बुधवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाएगी। जोशी ने नाथद्वारा में कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनावी मौसम में राम मंदिर का मुद्दा उठाकर लोगों को भ्रमित कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.