निरहुआ और आम्रपाली का यह कॉमेडी सीन बना देगा आपका पूरा दिन

निरहुआ और आम्रपाली की कॉमेडी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी बन चुकी है। आम्रपाली दुबे अपनी पहली भोजपुरी फिल्म से ही सुपरहिट हो गईं। आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी थी। फिल्म कॉमेडी से भरपूर थी। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अपोजिट थे दिनेश लाल यादव।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दोनों ने फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी में अच्छा काम किया और उनकी जोड़ी भोजपुरी के दर्शकों को पसंद आई। इस फिल्म के बाद निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ा बन गई। अबतक दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने एक साथ दर्जनों फिल्मों में काम किया है।

निरहुआ और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्में कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक भी होती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में परिवार को काफी महत्व दिया गया है। ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ भी एक पारिवारिक फिल्म ही था। इस फिल्म में निरहुआ अपना सपना पूरा करने मुंबई जाता है और वहीं पर उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।

इस फिल्म में निरहुआ आम्रपाली का भरपूर कॉमेडी सीन है। इस पिल्म को प्रोड्यूस किया था परवेश लाल यादव ने और राहुल खान ने। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा अभिनेता संजय पांडेय, किरण यादव, गोपाल राय और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया था।

इसी फिल्म का एक कॉमेडी सीन निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस कॉमेडी सीन को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी के इस कॉमेडी सीन को 20 हजार ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि निरहुआ औ आम्रपाली की जोड़ी इतनी हिट है कि ज्यादातर लोग आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की पत्नी भी मानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। निरहुआ की शादी हो चुकी है। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। खुद आम्रपाली दुबे ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह और दिनेश लाल यादव एक अच्छे दोस्त हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now