चीन की नई चाल, भारत में अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

China's new move, Advisory issued to its citizens in India
  • सिक्किम वार्डर पर जारी तनातनी के बीच चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि चीनी यात्री अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।

नई दिल्ली। सिक्किम वार्डर पर जारी तनातनी के बीच चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि चीनी यात्री अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। पीटीआई में छपी खबर में एक अधिकारी ने कहा कि यह यात्रा अलर्ट नहीं है। यह एक परामर्श है जिसमें चीनी यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Read Also: डोकलम विवाद: भारत ने दी चीन को नसीहत, कहा- कूटनीति ने हल निकालें दोनों देश

यह एडवाइजरी भारत में स्थित चीनी दूतावास से जारी किया गया है। जिसमें लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षा हालात पर करीब से नजर रखें और एतिहात बरतें। बता दें कि गत 5 जुलाई को चीन ने कहा था कि वह भारत आने वाले अपने नागरिकों को यात्री अलर्ट जारी करने का फैसला कर सकता है।

Read Also: आतंकी बुरहान की बरसी पर कश्मीर में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद

बता दें कि भारत और चीन के बीच सिक्किम के डोकाला को लेकर पिछले कुछ दिनों से गतिरोध बना हुआ है। डोकलाम इलाके में यह गतिरोध पिछले तीन सप्ताह से जारी है। यह गतिरोध चीनी सेना द्वारा एक सड़क के निर्माण को लेकर शुरू हुआ था। जिस क्षेत्र पर चीन दावा कर रहा है दरअसल उसका भारतीय नाम डोकाला है। भूटान में इसे डोकलाम कहा जाता है। जबकि चीन इसे डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है।

Read Also: उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

चीन इस बात का दावा करता है कि यह क्षेत्र उसके डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा है। सिक्किम क्षेत्र में भारत और चीन के बीच कुल 220 किलोमीटर की लंबी सीमा है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now