भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा डेस्क। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अंतरा विश्वास को मोनालिसा के नाम से जाना जाता है। मोनालिसा ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। मोनालिसा चर्चित टीवी शो नज़र में भी आ चुकी हैं। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की पहली भोजपुरी फिल्म कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाइके थी।
हिन्दी फिल्मों की बात करें तो भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। हालांकि भोजपुरी सिनेमा की तुलना में बहुत कम हिंदी फिल्में की हैं। कम हिन्दी फिल्मों में काम करने की वजह से बॉलीवुड सिनेमा में उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि बिग बॉस में एक प्रतिभागी के तौर पर आने के बाद बहुत लोगों ने मोनालिसा को पहचाना और अब मोनालिसा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
मोनालिसा ने बिग बॉस खत्म होने के बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा और टीवी सीरियल नज़र में नजर आईं। टीवी सीरियल नज़र काफी लोकप्रिय हुआ और मोनालिसा घर-घर की स्टार बन गईं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया से ज्यादा मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में ज्यादा जानी जाती हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में उनके चाहने वाले बहुत हैं। उनकी फिल्में हमेशा ही लोगों की खास पसंद रही है।
मोनालिसा ने मुख्य तौर पर ज्यादा फिल्में पवन सिंह के साथ की हैं। पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हालांकि अब मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है मगर फिर भी उनके चाहने वालों को आज भी मोनालिसा के फिल्म का इंतजार रहता है।
हिन्दी फिलों और भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा ने कई अन्य भाषाओं में भी फिल्में की हैं। बंगाली, कन्नड़, भोजपुरी, हिंदी एवं तमिल भाषा में फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कुछ बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। वे एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ डांस, फोटोग्राफी, आर्ट्स एवं क्राफ्ट में भी रूचि रखती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.