दूध और केसर के फायदे
benefits of milk and saffron: दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। सुबह में नाश्ते के वक्त दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। वहीं केसर में डेढ़ सौ से भी ज्यादा औषधीय तत्व पाए जाते हैं। दूर जहां एक और हमारे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है वहीं केसर मिलाकर पीने से यह पूर्ण रूप से शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। दूध में केसर मिलाकर पीने से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इसके साथ-साथ यह कई प्रकार से शरीर को लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं दूध केसर के फायदे क्या-क्या होते हैं?
पाचन क्रिया को बनाए बेहतर
केसर शरीर की पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है। यदि आपको पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी है तो केसर का सेवन करने से उसमें आराम मिलता है। पुरुषों के लिए केसर फायदेमंद तो होता ही है लेकिन यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। महिलाओं में पीरियड के दर्द के दौरान केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं को कई प्रकार के स्वास्थ संबंधी लाभ मिलते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
केसर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। माना जाता है कि केसर का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग साफ होता है। इसके अलावा केसर खाने से गर्भवती महिलाओं को पोषक के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी होता है।
दिमाग तेज करने में मददगार
केसर खाने से दिमाग भी तेज होता है। केसर में मौजूद पोषक तत्व दिमाग की कोशिकाओं को एक्टिव करने में मदद करता है। दूध के साथ केसर मिलाकर पीने से यह दिमाग को ऊर्जा के साथ साथ पोषण देने का भी काम करता है। सर दर्द होने की स्थिति में केसर का सेवन फायदेमंद होता है। इसके साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी केसर लाभदायक होता है।
केसर का सेवन कैसे करें?
केसर का सेवन हमेशा थोड़ी मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से फायदे की जगह केसर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। केसर को हमेशा दवा के तौर पर ही खाना चाहिए। जिस प्रकार हम थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दवा का सेवन करते हैं उसी प्रकार केसर का सेवन भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रोजाना करना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 250 मिलीग्राम केसर का सेवन करना चाहिए। केसर को काम शक्ति बढ़ाने वाली औषधि माना जाता है।
केसर में क्या-क्या पाया जाता है?
दूध के साथ-साथ केसर भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केसर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीज, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। सभी मसालों में केसर सबसे महंगा होता है। आयुर्वेद में केसर का बहुत ही अधिक महत्व है। कई आयुर्वेदिक उपचारों में केसर का उपयोग किया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोगों के अंदर भ्रम… Read More
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.