लहसुन खाने के फायदे और नुकसान
लहसुन का प्रयोग हर भारतीय घरों में होता है। लहसुन खाने के कई फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। लहसुन हमारे भोजन का स्वाद बढ़ा देता है। बवासीर और धातु रोग में भी लहसुन खाना फायदेमंद होता है। भारत में लहसुन का इस्तेमाल औषधी के रूप में भी किया जाता था। लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक भी माना जाता है।
हृदय के लिए फायदेमंद – लहसुन दिल की बीमारी में फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्त संचरण में सुधार लाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। यह हमारी खून की धमनियों को भी जल्दी सख्त होने से रोकता है। इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
हाई ब्लडप्रेशर को करे नियंत्रित – यदि कोई व्यक्ति हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित है तो वो लहसुन का सेवन कर इसे नियंत्रित कर सकते हैं। लहसुन में प्राकृतिक एसीई अवरोध होता है जो हमारी धमनियों को चौड़ा करता है। इससे हाई ब्लडप्रेशर की समस्या नियंत्रित होती है।
गठिया के दर्द में लाभदायक – गठिया होना भारत में आम बात है। यह एक ऐसी बीमारी है जो एक निश्चित उम्र में होती ही हैं। भारत में गठिया के दर्द और सूजन का इलाज है जोकि घरेलु आधारित है। वो है लहसुन का प्रयोग कर गठिया के दर्द ठीक करना। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो गठिया के दर्द कम करने में मदद करता है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने गठिया के दर्द में विशेष लाभ मिलता है।
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में सहायक – लहसुन हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में सहायक होता है। लहसुन की प्रकृति गर्म होती है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी 6 और सेलेनियम तथा मैंगनीज पाया जाता है। यह हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने में मदद करता है। लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बिमारियों से लड़ने में मदद करता है।
सर्दी – खांसी का प्रभावी इलाज – लहसुन को सर्दी और खांसी होने पर खाने से लाभ मिलता है। इसके अलावा लहसुन अस्थमा जैसी बिमारियों में भी लाभदायक है। लहसुन का रोजाना सेवन करने से इसका एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल गुण सर्दी, खांसी और अस्थमा में लाभ पहुंचाता है।
एलर्जी में फायदेमंद – बंद नाक, बार-बार छींक आना, आंखों से पानी आने जैसे एलर्जिक लक्षणों में राहत दिलाने और ठीक करने वाला होता है। लहसुन एलर्जी वाले कोशिकाओं से रक्त प्रवाह को बंद करके उसे पूरी तरह से ठीक करने में मदद करता है। लहसुन का एंटी-वायरल गुण एलर्जी में अधिक फायदेमंद होता है।
दांत दर्द से दिलाए राहत – दांत दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन दांतों की खराब बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। दांत दर्द में लहसुन का एंटी-बैक्टीरियल गुण बहुत फायदेमंद होता है।
पाचन क्रिया करें सही – लहसुन हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर में मौजूद घातक और हानिकारक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। पेट में पाचन रस के स्राव को बढ़ाता है। इससे भोजन आसानी से पच जाता है और पेट सही रहता है।
कैंसर को रोकने में मददगार – कैंसर से पीड़ित लोगों को लहसुन का सेवन फायदा पहुंचाता है। लहसुन में कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के ट्यूमर में खून जाने से रोकता है। इससे कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। लहसुन हमारे आंतों के अमीबा के संक्रमण को रोकने में मदद करता है।
वजन करने में फायदेमंद – खाली पेट लहसुन खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से अतिरिक्त वजन से छुटकारा मिलता है और शरीर का रक्त संचार भी सही रहता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे हमें भूख कम लगती है और वजन कम होता है।
लहसुन खाने के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। यह स्वास्थ्य के कई बार हानिकारक भी हो जाता है।
लहसुन खाने से पेट फूलना, गैस की समस्या, खराब पेट, गंदी सांस और शरीर में गंध जैसी समस्या भी उत्पन्न करता है। पाचन की समस्या से ग्रसित लोगों को लहसुन का प्रयोग सावधानी के साथ करना चाहिए।
लहसुन का सेवन करने से शरीर और मुंह से दुर्गन्ध आती है। यह हमारे रक्त को भी पतला करने में मदद करता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
अधिक लहसुन का सेवन करने से पेट में कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। गर्मियों में लहसुन का सेवन कम करना चाहिए।
लहसुन खाने से नुकसान होने पर धनिया, नींबू, पुदिना आदि का सेवन करने से लाभ मिलता है। लहसुन में सल्फर मौजूद होता है। इससे कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.