सोने के फायदे नुकसान, दोपहर में सोने से कब्ज, गैस और अपच का खतरा बना रहता है

सोने के फायदे नुकसान

दोपहर में सोने के फायदे नुकसान – ठंड का मौसम आते ही दोपहर में खाना खाने के बाद नींद खूब आती है। कई लोगों को दोपहर में सोना (Sleeping in Midday) खूब अच्छा लगता है। लेकिन दोपहर में सोने से फायदे कम और नुकसान ज्यादा होता है। सर्दी के मौसम में दोपहर में सोने से पेट से संबंधित कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भारतीय वेद आयुर्वेद में कहा गया है कि व्यक्ति को दिन में नहीं सोना चाहिए। सर्दी के मौसम (Winter Season) में खासकर इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दी के मौसम में दिन में या दोपहर में सोने से कब्ज, गैस, अपच की समस्या पैदा हो जाती है। इसके अलावा डायबिटीज और मोटापा का भी खतरा रहता है।

दिन में सोने से कफ और पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है और बीमारियाँ शरीर को अपना घर बना लेती है। दोपहर में नींद लेने या फिर कुछ समय के लिए नींद लेने से रात में नींद ना आने की समस्या भी होती है। हालांकि गर्मी के मौसम में दिन में सोने से मन और शरीर में फ्रेशनेस आता है।

एक स्टडी के मुताबिक, 50 प्रतिशत लोगों को दोपहर में सोने का फायदा नहीं होता है। अगर आपको दिन में नींद नहीं आता है तो इसका मतलब है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ और थके हुए नहीं है। आपके शरीर को आराम की जरूरत नहीं है।

दरअसल जिन लोगों को दिन में नींद नहीं आती है उनके शरीर में सरकेडियन रिदम होता है। यह व्यक्ति के शरीर को बताती है कि कब सोना है और कब उसे जगना है। हलांकि दोपहर में नींद के कुछ फायदे भी होते हैं।

दोपहर में सोने के फायदे – Benefits of sleeping in afternoon
  1. तनाव में कमी होना
  2. कैफीन की कमी पूरी होना
  3. शारीरिक चुस्ती आना
  4. याददाश्त बेहतर होना
  5. मानसिक चुस्ती आना
  6. काम में मन लगना
  7. दिन भर मूड अच्छा रहना
किन-किन लोगों को दिन में सोना चाहिए?

स्टूडेंट्स – पढ़ाई के बाद थोड़ी सी झपकी ब्रेन को आराम दिलाती है।
बुजुर्ग – शरीर को आराम मिलता है और गैस और अपच की समस्या कम होती है।
दुखी लोग – दोपहर की नींद दर्द भूलने में सहायक होता है और दिमाग शांत रहता है।
मजदूर – लगातार और कड़ी मेहनत के बाद दिन में सोने से थकान कम होती है और शरीर फिर से सक्रिय हो जाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now