बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला

नई दिल्ली। बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर रविवार रात को हमला हुआ। हमले के विषय में पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास उनके स्टॉफ की स्कोर्पियो और एक वैगनआर कार में टक्कर हो गई। यह टक्कर मामूली थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हालांकि घटना के बाद मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट किया कि मेरे 159 नॉर्थ ऐवेन्यु आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

जानकारी के मुताबिक हमले के वक्त मनोज तिवारी वहां पर मौजूद नहीं थे। मनोज तिवारी के अनुसार यह एक जानलेवा हमला है क्योंकि हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तालाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 8 से 10 लोगों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ भी मारपीट की गई। हमले में मनोज तिवारी के दो स्टाफ घायल हैं।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ‘यह एक जानलेवा हमला है। मेरे दो लोगों को चोटें आईं हैं। यह बड़ी साजिश लग रही है। लगता है पुलिस भी इसमें शामिल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’ पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमले की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मनोज तिवारी ने हमले की इस घटना को साजिश करार देते हुए कहा कि हमलावरों को उनका नाम भी पता है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर इसकी शिकायत करेंगे। तिवारी के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, मगर फिर भी उन्हें डर है कि जिस तरह से 8-10 की संख्या में हमलावर ने हमला किया है। भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो इसलिए वो इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now