विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: सीएम रमन सिंह ने दिया इस्तीफा

assembly-election-results-2018-live-cm-raman-singh-resigns

रायपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। सभी राज्यों में बीजेपी की हालत खराब है। वहीं छत्तीसगढ़ में हार की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम रमन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि रूझानों में कांग्रेस मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे चल रही है। मध्यप्रदेश में हालात त्रिशंकू की ओर हो चले हैं। हालांकि अभी परिणाम आना बांकी है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

वहीं छत्तीसगढ़ में जीत से उत्साहित कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें अधिकार नहीं दिया है बल्कि जिम्मेदारी दी है। जनता ने हममें और हमारे घोषणा -पत्र पर विश्वास किया है।

कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि यह प्रजातंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पैसा था और भ्रष्ट अफसरों की पूरी टीम थी, इसके बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं- रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद सीएम रमन सिंह ने कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं, मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और कांग्रेस को जीत की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

चुनाव नतीजों के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की हार के कारण सत्ता का अहंकार और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग रहा। समाज के सभी तबके के लोग बीजेपी के खिलाफ हैं। यह उनके लिए एक आपदा की तरह है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now