घर में चींटियाँ निकलना शुभ या अशुभ
घर में चींटियों का निकलना कई मायनों शुभ और अशुभ दोनों होता है। जब घर में चींटियाँ निकलती हैं तो यह भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करती हैं। चींटी दो प्रकार की होती है। लाल चींटी और काली चींटी। लाल चींटियाँ अगर घर में निकले तो यह अशुभ होता है और ऐसा माना जाता है कि काली चींटियाँ घर में निकले तो यह शुभ होता है।
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि घर में काली चींटियों का झुंड निकल रही हैं तो यह घर में सुख और ऐश्वर्य आने वाले समय के बारे में संकेत देती है। ऐसा माना गया है कि काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है। कई बार लोग चींटियों को आटा, चावल का चूर्ण और चीनी आदि खिलाते हैं।
घर में अगर चावल से भरे हुए बर्तन में से काली चींटियों का निकलना अत्यंत ही शुभ संकेत है। माना जाता है कि इससे कुछ ही दिनों में आपके घरों में धन की वृद्धि होने वाली है। यह संकेत होता है कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है।
चींटियाँ वैसे तो घर में कहीं से भी निकल सकती है लेकिन घर के एक निश्चित दिशा से चींटी का निकलना शुभ माना जाता है। यदि काली चींटियाँ घर के उत्तर दिशा से निकल रही है तो यह शुभ संकेत है। यदि दक्षिण दिशा से चींटियों का झुंड निकल रही है तो यह भी शुभ संकेत होता है। पूर्व दिशा से चीटियों का निकलना अशुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा से चींटी निकले तो बाहर की यात्रा का योग बनता है।
घर में अगर लाल चींटियाँ निकले तो यह अशुभ संकेत होता है। मान्यता है कि लाल चींटियों का घर में निकलना भविष्य में होने वाली परेशानियों, वाद-विवाद, अधिक धन खर्च होने का संकेत देती है। लेकिन यदि लाल चींटियां अपने मुह में अंडा लेकर निकल रही है तो यह शुभ होता है। घर में चींटी हो तो उन्हें खाना देना चाहिए। भूखी चींटी अशुभता लाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.