आम्रपाली दुबे की शादी की तस्वीरें
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की शादी नेपाली रीति रिवाज से हो गई! आम्रपाली की शादी की पहली तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में आम्रपाली दुबे दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। साथ में दिनेश लाल यादव निरहुआ भी हैं। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में बैठे हुए हैं और इसी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
बता दें कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक हैं। दोनों की फिल्में काफी हिट रही है और दर्शक दोनों को एक साथ फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की कोई भी वीडियो या फिर सोशल मीडिया पर डाली जाती है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाता है। इन दिनों दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों को उनके फ्रेंड्स बड़ी हैरानी से देख रहे हैं। तस्वीर में दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ एक इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक इंस्टा रील भी शेयर किया है जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक अंदाज में डाला गया वीडियो फ्रेंड्स को काफी पसंद आ रहा है और वह इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।
इस वीडियो को आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें दोनों दूल्हा दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली दुबे की बात करें तो उन्होंने लाल साड़ी, लाल बिंदी, चूड़ी और सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं दिनेश लाल यादव शेरवानी पहने हुए अमरपाली दुबे के साथ दिख रहे हैं। इसके साथ-साथ दिनेश लाल यादव नेपाली टोपी भी पहनी हुई है।
दूल्हा दुल्हन की तस्वीर में एक साथ दोनों को देखकर दर्शक काफी खुश हो रहे हैं और यह अटकलें लगा रहे हैं कि कहीं अमरपाली दुबे ने निरहुआ से शादी तो नहीं कर ली है। लेकिन बता दें कि यह असली शादी नहीं बल्कि एक फिल्म के शूटिंग के दौरान ली गई तस्वीर है। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में चल रही है और इसमें आम्रपाली दुबे तथा दिनेश लाल यादव ने पति पत्नी का किरदार निभाया है।
आम्रपाली दुबे ने ज्यादातर फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ की है और उसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी का ही किरदार निभाया है। इस समय जो वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, एक फिल्म की शूटिंग की है जो नेपाल में हो रही है और इसमें आम्रपाली दुबे दुल्हन की गेटअप में नजर आ रही है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे की शादी हुई है और यह तस्वीर इसी फिल्म की वायरल हो रही है। फैन फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.