भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रहेंगी इस शख्स के लिए कुंवारी, बताया अपना प्लान

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे

Bhojpuri News: 36 साल की आम्रपाली दुबे कई बार भोजपुरी फिल्मों में दुल्हन का किरदार निभा चुकी हैं लेकिन उनके फैंस रियल लाइफ में आम्रपाली को दुल्हन बनते देखना चाहते हैं। इस बात को लेकर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे क्या कुंवारी रहेंगी या शादी करेंगी? इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आम्रपाली दुबे के अक्सर इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता है। लेकिन आम्रपाली दुबे बस एक ही बात कहती हैं कि वह शादी तब करेंगी जब उन्हें कोई अच्छा सा लड़का मिल जाएगा।

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ 2014 में डेब्यू किया था। उसके बाद आम्रपाली दुबे का नाम सालों से निरहुआ के साथ जुड़ गया और निरहुआ के साथ ही उन्होंने फिल्में की। आम्रपाली निरहुआ के साथ हमेशा प्रत्येक फंक्शन में नजर आती हैं। चाहे कोई फंक्शन हो या कोई फिल्म हो या कोई इवेंट, हर जगह पर दोनों को एक साथ देखा जाता है।

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और निरहुआ को लेकर कई बार ऐसी खबरें भी उड़ी थी कि वह लोग रिलेशनशिप में हैं। लेकिन भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपनी केमिस्ट्री को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। निरहुआ अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं।

फिल्मी पर्दे पर निरहुआ की पत्नी का रोल आम्रपाली दुबे करती हैं। इसलिए कई बार इस तरह की खबरें और अफवाहें उड़ चुकी हैं कि आम्रपाली दुबे निरहुआ की पत्नी हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने टैबलॉयड को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि उनके जैसा साथी मिलना बड़े सौभाग्य की बात है।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का फिलहाल अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा तो वह सबको बता देंगी और फिर शादी करेंगी। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी सिंगल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है। सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे काफी एक्टिव रहती हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now