Bhojpuri Actress Amrapali Dubey
डेस्क। Amrapali Dubey Biography: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली दुबे का जन्म (Birth of Amrapali Dubey) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11 जनवरी 1987 को हुआ। उन्होंने मुंबई के भवन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर गोरखपुर से मुंबई आई और एक्टिंग को अपना करियर बनाया। आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म थी निरहुआ हिन्दुस्तानी। यह फिल्म 2014 में आई थी।
निरहुआ हिन्दुस्तानी (Nirahua Hindutani) में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के अपोजिट थे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’। निरहुआ हिन्दुस्तानी के लिए 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म्स अवार्ड (Bhojpuri International Fims Award) में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। आम्रपाली दुबे फिलहाल शादी-शुदा नहीं हैं। अक्सर दिनेश लाल यादव के साथ उनके रिश्ते की अफेयर्स सोशल मीडिया में उड़ती रहती है। कई लोग आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की पत्नी (Real Wife of Nirahua) कहते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। खुद आम्रपाली दुबे ने कहा कि निरहुआ और वो एक अच्छे दोस्त हैं।
आम्रपाली दुबे की माता का नाम उषा दुबे है और पिता का नाम शैलेश दुबे। आम्रपाली दुबे के भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनकी एक बहन हैं जिनका नाम सुमन दुबे है। आम्रपाली दुबे को उनके फैन यूट्यूब पर यूट्यूब क्वीन के नाम से पुकारते हैं। आम्रपाली दुबे का फेवरेट फूड है बर्गर और पिज्जा।
आम्रपाली दुबे का बचपन गोरखपुर में बीता और आगे की पढ़ाई के लिए वो मुंबई गईं। मुंबई से ही फिर फिल्म इंडस्ट्री का रास्ता आगे बढ़ा है। आम्रपाली दुबे के पसंदीदा एक्टर में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, Benedict Cumberbatch, राम चरण, Suriya, Vijay, Rajnikanth शामिल हैं। एक्ट्रेस की बात करें तो श्रीदेवी, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा उनकी फेवरेट हैं। फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे डॉक्टर बनना चाहतीं थीं।
आम्रपाली दुबे की फेवरेट टीवी शो झलक दिखला जा है। क्रिकेटर की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी, मैथिली राज, शाहिद अफ्रीदी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। आम्रपाली दुबे को कपड़ों में साड़ी बेहद ही पसंद है। फिल्मों में भी अक्सर वो साड़ी में ही रोल करना पसंद करती हैं। अभी तक की ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने साड़ी ही पहनी है।
भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे जी ने सीरियल सात फेरे: सलोनी का सफर में स्वेता सिंह किरदार निभाया था। यह सीरियल 2008 में आई थी। उसके आम्रपाली हन्टेड नाइट के एक एपीसोड में भी नजर आई थी। आम्रपाली को लीड किरदार करने का मौका मिला टीवी सीरियल रहना है तेरी पलकों की छांव में से। इस टीवी सीरियल के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और निरहुआ हिन्दुस्तानी में दिनेश लाल यादव ” के साथ नजर आई।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की अभी शादी नहीं हुई है। फिलहाल वो फिल्मों में ही काम करेंगी। शादी की बात पर आम्रपाली का कहना है कि फिलहाल वो करियर पर ध्यान दे रही हैं। शादी के बारे में वो बाद में सोचेंगीं। आम्रपाली दुबे की बायोग्राफी (Amrapali Dubey Biography) कैसी लगी? आशा है कि आम्रपाली दुबे से संबंधित हर जानकारी देने का हमारा यह प्रयास अच्छा लगा होगा। अपनी राय अवश्य दें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.