Akshara Singh Husband Name: क्या अक्षरा सिंह शादी-शुदा हैं?

Akshara Singh Husband

Akshara Singh Husband Name: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पति के बारे में भोजपुरिया दर्शक हमेशा जानने को उत्सुक रहते हैं। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने अभी शादी नहीं की है। पिछले दिनों पवन सिंह के साथ अक्षरा का नाम जोड़ा जाता था, हालांकि अब दोनों के बीच विवाद है और दोनों एक-दूसरे के साथ पिल्में भी नहीं करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्में की हैं। इसके अलावा भी कई भोजपुरी स्टार के साथ अक्षरा सिंह की फिल्में आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने सबसे पहले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। अक्षरा सिंह ने दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म दिलेर किया था। बताया जाता है कि अक्षरा फिल्मों में आने को लेकर इक्छुक नहीं थी। हालांकि अब अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मी दुनिया की जानी-मानी नाम हैं।

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के लाखों फैन हैं। अक्षरा सिंह फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित अन्य लोकप्रिय सोशल साइट पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह ने सबसे ज्यादा फिल्में पवन सिंह के साथ की है, इसलिए लोग पवन सिंह को अक्षरा सिंह के पति (Akshara Singh Husband) बताने लगे थे। हालांकि ऐसा नहीं है। अक्षरा सिंह पवन सिंह को सिर्फ दोस्त मानती थीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई हिट फिल्में की है। बता दें कि पवन सिंह की शादी हो चुकी है। पवन सिंह की पत्नी का नाम ज्योति सिंह है।

भोजपुरी फिल्म लव मैरेज के सेट पर जब अक्षरा सिंह की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अभी शादी नहीं करेंगीं। वो फिलहाल अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं। हालांकि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने यह भी कहा कि उन्हें लव मैरेज और अरेंज मैरेज दोनों से कोई परेशानी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी, तो इस बात को उन्होंने नजरअंदाज करते हुए कहा कि उन्हें अभी और भी कई मुकाम हासिल करना है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now