Akshara Singh Biography Hindi
डेस्क। Akshara Singh Biography in Hindi: अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई में हुआ। अभिनेत्री का गृहराज्य बिहार है और वो पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह की शादी अभी नहीं हुई है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। अक्षरा सिंह के पति का नाम अक्सर लोग सर्च करते हैं, लेकिन उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। पवन सिंह अक्षरा सिंह के को-स्टार थे, हालांकि फिलहाल अभी दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं।
Akshara Singh Biography – अक्षरा सिंह वैसे तो मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनका गृहनगर बिहार है। बिहार की राजधानी पटना में उनका घर है। अक्षरा सिंह ने पहली भोजपुरी फिल्म प्राण जाई पर वचन ना जाई से अपनी भोजपुरी फिल्मों के सफर की शुरुआत की। यह फिल्म 2011 में आई थी। फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ थे भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन। अक्षरा सिंह का पहला टीवी सीरियल था- काला टीका। यह टीवी सीरियल हिंदी में था और 2015 से 2017 के बीच प्रसारित हुआ था।
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ कई फिल्मों में और एल्बम में अपनी आवाज भी दी है। उनका सबसे चर्चित एल्बल है ‘दिल बोले बम बम बम’ जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस एल्बम के कुछ गानों में उन्होंने अपनी आवाज दी है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म “सत्यमेव जयते” में भी काम किया जो फिल्म काफी हिट रही। इस फिल्म ने अभिनेत्री को रातोंरात भोजपुरी सिनेमा जगत में एक सितारा बना दिया। बता दें कि अक्षरा सिंह अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को घूमना, नाचना और गाना पसंद है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है। अक्षरा सिंह ने सत्यमेव जयते के बाद 2013 में आई फिल्म दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में भी अभिनय किया। धीरे-धीरे अक्षरा सिंह भोजपुरी की सफल अभिनेत्रियों की कतार में खड़ी हो गईं। आज अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी नाम है।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का फैन फ्लोइंग जबरदस्त है। मोनालिसा, संभावना सेठ और आम्रपाली दुबे के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वह हैं अक्षरा सिंह। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन्हीं नामों के इर्द-गिर्द घूमती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आज इन्हीं अभिनेत्रियों ने इंटरनेशनल लेवल पर ला खड़ा किया है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त की।
अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी हिट रही है। हालांकि अभी दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ काम नहीं कर रहे हैं। दोनों के बीच कुछ व्यक्तिगत विवाद है। अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 5 से 8 लाख रूपए (अनुमानित) तक चार्ज करती हैं।
अक्षरा सिंह के पसंदीदा एक्टर हैं शाहरूख खान और पसंदीदा अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। अक्षरा को गुलाबी रंग पसंद है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोगों के अंदर भ्रम… Read More
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.