आशिकी 3 को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने कही यह बात, जानिए जरूर

आशिकी 3

मुंबई। बॉलीवुड में फिल्म का स्वीक्वल बनाने की होड़ की शुरुआत होने के बाद लगातार फिल्मों का स्वीक्वल बन रहे हैं। चर्चित फिल्म आशिकी का आशिकी 2 और अब आशिकी 3 बनने वाला है। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा बनकर खुशी होगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आदित्य रॉय कपूर ने मोहित सूरी के आशिकी 2 और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म मलंग में काम किया है। चर्चा है कि मोहित सूरी आशिकी-3 बनाने जा रहे हैं। आदित्य ने मोहित संग एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि आदित्य , इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

आशिकी 2 में आदित्य को कास्ट करने से जुड़े सवाल पर मोहित ने आदित्य को परफेक्ट च्वॉइस बताया था। मलंग के प्रमोशन के दौरान मोहित सूरी ने कहा था, मैं कभी भी एक्टर को कमर्शियल क्षमता देखकर कास्ट नहीं करता। जब तक वह रोल में फिट नहीं बैठता तब तक मैं उसे अपनी फिल्म में नहीं लेता।

उन्होंने कहा कि मैंने आशिकी 2 के लिए आदित्य को कास्ट किया था। इससे पहले उसने फिल्मों में कैरेक्टर रोल्स किए थे लेकिन कभी लीड रोल में नजर नहीं आया था। मैं आदित्य से जब मिला तो मुझे वह आशिकी 2 के लिए परफेक्ट च्वॉइस लगे। बता दें कि आशिकी 2 हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म के मुख्य किरदार में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे।

आदित्य से जब आशिकी 3 के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनसे जब पूछा गया था कि क्या वह फिल्म का हिस्सा बनेंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें आशिकी 3 का हिस्सा बनकर काफी खुशी होगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now