बिहार में कोरोना वायरस से 11 जिले चपेट में, सीवान में हालात चिंताजनक

बिहार में कोरोना वायरस

पटना। देश में कोरोना वायरस की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। अब बिहार में भी स्थिति चिंताजनक होने लगी है। कोरोना वायरस की चपेट में बिहार के 11 जिले आ चुके हैं। वहीं बिहार के सीवान जिले की हालत चिंताजनक है। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 62 हो गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बिहार में कोरोना वायरस से अभी तक एक मरीज की मौत हुई है। बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला व्यक्ति की मौत पटना एम्स में हो गई थी। मुंगेर का रहने वाला व्यक्ति कतर से लौटा था। बिहार का सीवान जिला कोरोना वायरस से सर्वाधिक संक्रमित है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार, शुक्रवार को सीवान में दो और लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। एक 10 साल की लड़की और एक 28 साल का युवक शामिल है। अकेले सीवान में सबसे ज्यादा 31 कोरोना पॉजिटिव केस हैं।

बिहार के 11 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या
  • सीवान -31
  • पटना- 5
  • मुंगेर – 7
  • नालंदा – 2
  • गया – 5
  • गोपालगंज – 3
  • बेगूसराय – 5
  • लखीसराय- 1
  • सारण – 1
  • नवादा – 1
  • भागलपुर – 1

बीते गुरुवार को बिहार में 19 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इन सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों में सीवान के 17 और बेगूसराय के 2 लोग शामिल थे। सीवान के 17 मरीजों में 16 मरीज एक ही परिवार के हैं। बेगूसराय में दो नए मरीजों के मिलने के बाद पटना-बेगूसराय सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 7400 से पार हो गई है। कोरोना वायरस अबतक भारत में 239 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना वायरस से भारत में 643 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब हो चुकी है। दुनिया भर में अबतक कोरोना वायरस से 1 लाख ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से 3 लाख 76 हजार 200 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now