खराश की समस्या अक्सर सर्दियों के मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है। क्या आप भी गले में खराश की समस्या से परेशान हैं। सर्दियों के मौसम में गले में खराश होना आम बात है। खान-पान की गलत आदतों की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। लेकिन खराश की समस्या का समाधान है। वह भी घरेलु नुस्खों के जरिए। जी हां आइए जानते हैं गले में खराश को दूर करने का घरेलू नुस्खा।
अपनाएं यह घरेलु नुस्खा
1.कालीमिर्च को घी के साथ लेने खराश में राहत मिलती है। घी के साथ कालीमिर्च मिलाकर चाटने से गले का रोग दूर होता है। इसके अलावा 2 कालीमिर्च के साथ बादाम को पीसकर खाएं। इससे इस समस्या से जल्दी राहत मिलेगी।
2. गले में समस्या होने पर गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुने पानी में सिरका मिलाकर गरारा करने से गले की समस्या में राहत मिलती है। गरारा गर्म पानी और नमक के साथ भी कर सकते हैं।
3. सोते समय आधा ग्लास दूध और आधा ग्लास पानी मिलाकर पियें। इसके साथ-साथ गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पियें। इससे गले की समस्या से राहत मिलेगी।
4. 4-5 कालीमिर्च और 5-6 तुलसी की पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और फिर इसे सुबह-शाम को पिएं। इसको लगातार पीने से खराश से जल्दी राहत मिलेगी। जब इस तरह की समस्याएं हो तो कोशिश करें कि खाना साधारण ही खाएं। ज्यादा तला या गर्म खाना खाने से बचें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।