घर में इन पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए

नई दिल्ली। वास्तुशास्त्र में कई ऐसी बातों की चर्चा की गई है जिसका पालन करने से घर में सुख और समद्धि बनी रहती है। वास्तुशास्त्र में दिशाओं के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। घर के किस दिशा में और कहां पर कौन सा पेड़-पौधा लगाना चाहिए। इन सब बातों का जिक्र वास्तु में किया गया है। यदि मनुष्य वास्तु को सही तरीके से पालन करता है उसे किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

वास्तु में घर के अन्य चीजों के साथ-साथ पेड़ों की स्थिति को लेकर भी बात की गई है। वास्तु में इस बात का जिक्र किया गया है कि कौन सा पेड़ किस स्थान पर और किस दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के पूर्व और ईशान कोण या दिशा में अत्यधिक ऊंचे पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस तरह का पेड़ घर के आंगन में या आसपास ना हो।

घर में या घर के आसपास आधा जला हुआ और आधा सूखा हुआ पेड़ या लकड़ी अशुभ माना जाता है। इससे घर में बुरी और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसके साथ-साथ घर में रेशम, ताड़, आंवला और कपास जैसे पेड़ होने से घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। इन पेड़ों के होने से आपके घर में कभी भी सुख-शांति नहीं रहेगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now